बुधवार, 29 मई 2013

How to make Charnamrit

पंचामृत और पंजीरी (Panchamrit Panjeeri Prasad) सत्यनारायण की कथा, भागवत पूजा, कृ्ष्ण जन्माष्टमी आदि की पूजा के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है इसे चरणामृत (Charanamrit or Charanamrut) भी कहा जाता है. पंचामृत इसलिये कहा जाता है क्यों कि यह पांच चीजों को मिलाकर बनाया जाता है.आइये बनाना शुरू करें पंचामृ्त.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Panchamrut

  • ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप)
  • ठंडा दूध - 100 ग्राम (आधा कप)
  • चीनी - 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
  • शहद - 1 टेबल स्पून
  • मखाने - 10 - 12
  • तुलसी के पत्ती - 8-10

विधि - How to make Charnamrit

panchamrat panjeeri prasadदही को किसी बड़े बर्तन में निकालिये.
दही में दूध, चीनी और शहद डालिये और चमचे से चलाकर मिला दीजिये.
मखाने को 4 टुकड़े करते हुये काटिये और इस मिश्रण में मिला दीजिये, तुलसी के पत्ते भी बारीक कतर कर मिला दीजिये, लीजिये ये बन गया आपका पंचामृत या चरणामृ्त (Panchamrut or Charnamrit).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें